फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayurveda and Yoga are essential for better health

बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद व योग जरूरी

Mon, 03 Oct 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda and Yoga are essential for better health
महरुआ (अंबेडकरनगर)। हर घर आयुर्वेद पहुंचाने की थीम पर सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर महरुआ गोला ने जनता इंटर कॉलेज महरुआ में गोष्ठी आयोजित की। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व के बारे में समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद चिकित्सा सबसे आसान और सहज है। आयुर्वेद व योग एकदूसरे के पूरक हैं। हमें अपनी इस प्राचीनतम विरासत को अपनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करें। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी शामिल होने की सलाह दी। कहा कि परिवार के सदस्यों को भी आयुर्वेद के महत्व को समझाएं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक विजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को कई योगाभ्यास कराते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। कहा कि हमें न सिर्फ अपने शरीर की साफ-सफाई का ख्याल रखना चाहिए बल्कि आसपास के वातावरण को भी दूषित होने से बचाना चाहिए। बताया कि योग व आयुर्वेद जागरूकता के लिए तीन से 10 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद यादव, महाबल सिंह, अरुण कुमार सिंह, संदीप कुमार उपाध्याय, ऋषभ सिंह, रामलखन दुबे व राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed