फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayodhya road remained jammed for two hours

Ambedkar Nagar News: दो घंटे जाम से जूझता रहा अयोध्या मार्ग

Tue, 03 Dec 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya road remained jammed for two hours
अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर लगा जाम।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में सोमवार को जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या अयोध्या मार्ग के तमसा मार्ग से चुंगी नाका तक रहा। यहां पांच बजे से सात बजे तक वाहन जाम में रेंगते नजर आए। वाहनों के साथ ही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन


नगर में जाम की समस्या से कई मार्ग प्रतिदिन घंटों जूझते रहते हैं। दोपहर के समय नई सड़क पर भारी जाम लगा रहता है। वाहनों के पटरी पर खड़ा करने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगभग दो बजे तमसा मार्ग स्थित स्कूलों में अवकाश के बाद पुरानी तहसील से कांजीहौज तक वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। 
विज्ञापन


सहालग होने के चलते सोमवार शाम को अयोध्या मार्ग पर दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। स्थिति यह रही कि जाम में पुलिस व एंबुलेंस वाहन भी फंसे नजर आए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया कि कई पुसिकर्मी बाहर की ड्यूटी पर गए हैं, तो कुछ अवकाश पर हैं। इससे थोड़ी दिक्कत हो रही है। जल्द ही अतिरिक्त प्रबंध किए जाएंगे।

अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर लगा जाम।

अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed