{"_id":"64c9453ecfffeb0e450b1806","slug":"awareness-campaign-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1062-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संघर्ष से भागने वालों को नहीं मिलती मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संघर्ष से भागने वालों को नहीं मिलती मंजिल
Tue, 01 Aug 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में महिलाओं को जागरूक करती महिला पुलिसकर्मी।
अंबेडकरनगर। जीवन में कभी भी हार न मानें। खुद को प्रेरित करते रहें और अपना आत्म विश्वास कायम बनाए रखें। संघर्षों से पीछे भागने वालों को उनकी मंजिल कभी नहीं मिलती। यह बात मंगलवार को जहांगीरगंज की मिशन शक्ति दीदी अभियान टीम ने युवतियों व किशोरियों के लिए आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में कही।
महिला आरक्षी सरस्वती आदि ने जहांगीरगंज कस्बे में हुए कार्यक्रम में युवतियों व किशोरियों से कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो मनोबल को गिराने वाली बात करते हों। जीवन में असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए। यही समय होता है जब हम अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ सकते हैं।
बसखारी से आरक्षी अवधेश कुमार व महिला आरक्षी पूनम सिंह ने लोगों को साइबर क्राइम से बचने का तौर तरीका बताया। कहा कि जागरूकता व सजगता के जरिए फ्राड व ठगी से बचा जा सकता है। किसी को बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी न तो दें और न ही अपने आधार कार्ड नंबर किसी से साझा करें। इसी तरह आलापुर, बेवाना, अहिरौली, भीटी आदि थाना क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चला।