फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   auto hit the tree, two injured

पेड़ से टकराया ऑटो, छात्रा समेत दो घायल

Thu, 05 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
auto hit the tree, two injured
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यात्रियों से भरा ऑटो गुरुवार को सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया। इससे उसमें सवार छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। उधर, अन्य हादसों में दो वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर अकबरपुर से यात्रियों को लेकर ऑटो बेवाना की तरफ जा रहा था। गौहन्ना के निकट अचानक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया। आसपास मौजूद लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने लगे।
विज्ञापन


घटना में बीए की छात्रा बेवाना थाना अंतर्गत रामपुरसकरवारी निवासिनी पूजा (18) व इसी थाना अंतर्गत हसनपुर निवासी जयनरायन (55) को गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अलीगंज थाना अंतर्गत केवटहिया निवासी चंद्रभान (25) बुधवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।  अकबरपुर थाना अंतर्गत बूढनपुर निवासिनी शशिकला (35) गुरुवार सुबह बाइक की टक्कर से घायल हो गई।


बसखारी थाना अंतर्गत ओझकपुरवा निवासी अनारा (70) बुधवार देर शाम गांव के निकट जीप की टक्कर सेे घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी बसखारी से जिला अस्पताल भेज दिया गया।  वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत दहीरपुर निवासी रमेश (30) बुधवार शाम बाइक से इब्रहिमपुर जाते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।

महरुआ थाना अंतर्गत जलालपुर सेहरा निवासी संकठा सिंह (71) बुधवार को बाइक की टक्कर से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed