फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Auto driver murdered by slitting his throat with a sharp weapon while sleeping

Ambedkar Nagar News: सोते समय ऑटो चालक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

Sat, 06 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Auto driver murdered by slitting his throat with a sharp weapon while sleeping
घटना के बाद विलाप करते परिजन। 
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव निवासी ऑटो चालक रामस्वरूप (50) की बृहस्पतिवार की रात उनके रामगढ़ मार्ग स्थित दूसरे मकान में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि गर्दन पर धारदार हथियार से कई प्रहार कर रामस्वरूप की हत्या की गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अरविंद कुमार के मुताबिक रामस्वरूप स्कूली बच्चों को ऑटो से लाने-ले जाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को बेटी की तबीयत बिगड़ने पर अरविंद और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में थे। रामस्वरूप गांव के बजाय रामगढ़ मार्ग स्थित अपने दूसरे मकान में अकेले रुके थे। शुक्रवार सुबह जब 7:30 बजे तक कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजा किसी तरह खोला। इसके बाद अंदर देखा तो तख्त पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एएसपी श्याम देव, सीओ अनूप सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि हत्यारे पीछे के रास्ते से घर में घुसे, ताकि वे सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से बच सकें। पीछे की ओर कई पैरों के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी पास ही स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की ओर फरार हो गए। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है। कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही एक्सप्रेसवे पर स्थित दुकानों और पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से सदमे में परिवार
रामस्वरूप की पत्नी रेखा का निधन करीब 20 साल पहले हो चुका था। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। फिलहाल, परिजन हत्या की वजह को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर अंतिम बार पिता से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ कुशलक्षेम पूछकर फोन रख दिया था।
जल्द या जाएगा खुलासा
हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। चार टीमें बनाकर अलग-अलग एंगल से छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
— केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed