{"_id":"6851b463a84074607602e2a7","slug":"attempt-to-kidnap-a-child-playing-some-distance-away-from-home-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-136809-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घर से कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चे को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घर से कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चे को अगवा करने का प्रयास
Wed, 18 Jun 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बच्चें का अगवा करने वाले को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी और जुटी भीड़।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरानपुर अहिराना मोहल्ले में मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अगवा करने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे को अगवा कर ले जा रहे युवक को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से 500 मीटर दूर पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहा है। पुलिस ने मामले में जांच कर रही है।
रेलवे क्रॉसिंग के निकट मोहल्ला अहिराना निवासी राजेश यादव के मुताबिक, उनका चार वर्ष का बेटा वीर यादव अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में खेल रहा था। तभी एक युवक वहां पहुंचा और उनके बेटे को गोद में उठाकर अपने साथ ले जाने लगा। यह देख वहां मौजूद अन्य बच्चे शोर मचाते हुए मोहल्ले की तरफ भागे। डर के मारे आरोपी वीर को वहीं छोड़ रेलवे लाइन के रास्ते शिवबाबा की तरफ भागने लगा।
राजेश ने मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ आरोपी को दौड़ाकर 50 नंबर ट्यूबवेल के पास दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कुछ ही देर में पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसमें आरोपी की स्थानीय लोग पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में है। होश में आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।