फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attack on farmer

Ambedkar Nagar News: सिंचाई कर रहे किसान पर लाठी से हमला, गंभीर

Fri, 16 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Attack on farmer
भीटी (अंबेडकरनगर)। गन्ने की सिंचाई कर रहे एक किसान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी हमलावरों ने मारा पीटा। पिटाई से एक ग्रामीण का पैर टूट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अहिरौली क्षेत्र के खरगपुर पंडित का पूरा निवासी अवनीश कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत दिवस वह गन्ने की सिंचाई कर रहा था। गांव केा रघुनायक तिवारी, उसके पिता बद्री विशाल व चार अज्ञात लोग ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंच गए। उसकी गन्ने की फसल की जुताई करने लगे। इसका विरोध करने पर विरोधियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच बचाव के लिए पहुंचीं उनकी पुत्रियों को भी मारा पीटा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से झगड़ा शांत हो सका। लाठी के हमले में अवनीश के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके साथ सिर में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed