{"_id":"6335dbdeda918b1a084c61cc","slug":"attached-ambedkar-nagar-news-lko650711844","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बदमाशों की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बदमाशों की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गैंगस्टर एक्ट के तहत छह आरोपियों की लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति गुरुवार को कुर्क कर ली। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई से पहले विधिवत मुनादी भी कराई गई।
कटका पुलिस ने भियांव निवासी रिजवान का लगभग ढाई करोड़ का घर, नगपुर निवासी अब्दुल रकीब का नगपुर और भियांव स्थित 43 लाख 94 हजार 900 रुपये का घर और आरोपी तनवीर की मां के नाम भियांव स्थित लगभग 11 लाख रुपये का घर कुर्क किया गया।
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मोहनपुर गिरंट निवासी मुकेश कुमार वर्मा का लगभग 15 लाख कीमत का एक ट्रैक्टर और कार कुर्क कर लिया। हंसवर पुलिस ने जल्लापुर निवासी दिलीप चौरसिया का लगभग सवा तीन लाख रुपये कीमत का घर कुर्क किया। अलीगंज पुलिस ने इसी तरह शातिर बदमाश धोधे की लगभग 42 लाख 63 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी की। कुर्की की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी के अलावा एसडीएम व तहसीलदार तथा सीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करने के पहले पुलिसकर्मियों ने गांव में बाकायदा मुनादी भी कराई। बदमाशों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए संबंधित गांव में स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी। पुलिस ने सभी से कहा कि बदमाशों के खिलाफ ऐसे ही कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसमें ग्रामीणों को अपना सकारात्मक सहयोग भी देना होगा।
उधर चल संपत्ति तो पुलिस अपने साथ थाने ले कर चली गई लेकिन अचल संपत्ति की कुर्की करते हुए पुलिस ने उस पर ताला जड़ दिया। बाद में सील कर दिया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने गुरुवार देर शाम बताया कि गैंगस्टर मामले में अन्य जो भी आरोपी निरुद्ध हैं, उनके विरुद्ध भी इसी तरह की कठोरतम कार्रवाई तय की जा रही है। बीते दिनों ही कई बदमाशों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया अपनाई गई है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे आम नागरिक सुकून व शांति का माहौल महसूस कर सकें।