फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ATM system collapsed due to leave at the second day also

अवकाश के चलते दूसरे दिन भी एटीएम व्यवस्था

Thu, 21 Apr 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
ATM system collapsed due to leave at the second day also
अंबेडकरनगर के फैजाबाद रोड स्थित एचडीएफसी एटीएम के सामने लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बैंकों में अवकाश के चलते लगातार दूसरे दिन जिले की अधिकांश एटीएम से धन निकासी को लेकर उपभोक्ताओं को दर-दर भटकना पड़ा। सुबह से ही एटीएम पर उपभोक्ता धन निकालने के लिए जूझते नजर आए। लंबी लाइन में घंटों धक्का-मुक्की करने के बाद भी सैकड़ों उपभोक्ताओं को धन नहीं मिल पाया।

विज्ञापन


अधिकांश एटीएम ने मध्याह्न करीब तक उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिए। इससे पूरे दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। बैंक प्रबंधन गुरुवार को भी धनाभाव का संकट दूर करने में सफल नहीं रहा।
विज्ञापन


 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से विभिन्न बैंकों को आवश्यक रकम बीते दिनों न मिलने के कारण इस समय जिले में स्थित अलग अलग बैंक की विभिन्न शाखाओं में धनाभाव हो गया है। यूं तो यह संकट छिटपुट तौर पर कई दिनों से चला आ रहा था, लेकिन बुधवार को इसने उपभोक्ताओं को सबसे तगड़ी चोट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुआ यह कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के तमाम बैंकों में धन निकासी के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बैंक अधिकारियों ने धन न होने का हवाला देते हुए दर्जनों उपभोक्ताओं को एक एक शाखा से बैरंग वापस किया।

जिन बैंकों में उपभोक्ता धन जमा करने पहुंचे वहां पर उसी रकम से कुछ उपभोक्ताओं को बुुधवार को भुगतान हो सका था। रकम न मिलने के कारण बुधवार को कई बैंक शाखाओं के समक्ष हंगामे की भी स्थिति व्याप्त थी। सिर्फ अमर उजाला ने इस संकट को अपने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इस बीच गुरुवार को बैंकों में अवकाश के बीच उपभोक्ताओं का पूरा जोर धन निकासी के लिए एटीएम सेवाओं पर केंद्रित हो गया। नतीजा यह रहा कि यह सेवाएं और भी ज्यादा चरमरा कर बैठ गई। अधिकांश एटीएम से गुरुवार को निकासी ही नहीं हो पायी।

 धनाभाव या मशीन खराब होने का बोर्ड सुबह से ही टांग दिया गया था। ऐसे में उपभोक्ता बाइक व अन्य साधनों से दूर दराज के क्षेत्रों में जाकर धन निकासी के लिए भटकते दिखाई दिए।


इसके चलते जिन एटीएम से धन की निकासी हो रही थी, वहां लंबी लाइन दिखी। कुछ देर में ही इन एटीएम से भी सेवा की समाप्ति हो गई। अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, भीटी, बसखारी, जहांगीरगंज, मालीपुर, इल्तिफातगंज व अरिया आदि क्षेत्रों में उपभोक्ता लंबी लाइन लगाए हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed