{"_id":"5815ddc54f1c1b900dbc29bf","slug":"atm-service-derailed-on-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्व के दिन एटीएम सेवा बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्व के दिन एटीएम सेवा बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 30 Oct 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर रविवार को बंद रहे ज्यादातर एटीएम बूथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवकाश के दिनों में आमतौर पर उपभोक्ताओं का साथ छोड़ने वाली एटीएम सेवा दीप पर्व पर रविवार को भी बेपटरी हो गई। रविवार को लोग धननिकासी के लिए सुबह से ही एक एटीएम से दूसरे एटीएम बूथ का चक्कर लगाने को मजबूर हुए। कहीं धन न होने से एटीएम के शटर नहीं खुल सके तो कहीं तकनीकी खराबी के चलते उसका समुचित लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कम से कम पर्व के दिन तो सेवा को सुचारु करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाना चाहिए था। बैंक ग्राहकों को धननिकासी में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जगह जगह अलग-अलग बैंकों के एटीएम लगाए गए हैं।
विज्ञापन
यह अलग बात है कि यह सेवा उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। वैसे तो आम दिनों में ही एटीएम अक्सर ग्राहकों का साथ छोड़ देते हैं, लेकिन अवकाश के दिनों में तो यह सेवा पूरी तरह बेपटरी हो जाती है। नतीजा यह होता है कि इससे लोगों को धननिकासी को इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ता है। रविवार को भी एटीएम सेवा पूरी तरह बेपटरी हो गई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में बैंक आफ बड़ौदा, स्टेट बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक, राजस्थान बैंक व ओरिएंटल बैंक आदि के 60 से अधिक एटीएम की स्थापना की गई है। रविवार को दीपपर्व पर इनमें से ज्यादातर का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका।
अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया, एक्सिस बैंक व एचडीएफसी के एटीएम ने सुबह से ही उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिया। ज्यादातर एटीएम में धनाभाव की समस्या उत्पन्न हो गई तो कुछ में तकनीकी खराबी होने से उसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका।
नतीजा यह रहा कि धननिकासी के लिए उपभोक्ताओं को सुबह से ही एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। धननिकासी के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर पहुंचे राजेंद्र व अभिनव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे अब तक 8 से अधिक एटीएम का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कहीं से भी धननिकासी नहीं हो पा रही है।
कहीं धन नहीं तो कहीं तकनीकी खराबी है। तहसील तिराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर मिलीं प्रियंका ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पर्व को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को पहले से ही आवश्यक तैयारियां कर लेनी थी। धन न निकल पाने से उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।
कुछ ऐसा ही हाल जलालपुर, टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्रों में लगे एटीएम का भी था। एलडीएम एके सिंह ने बताया कि सभी एटीएम ने रविवार को सुचारु रूप से कार्य किया। पर्व के चलते सेवा पर अधिक दबाव पड़ा। यदि कहीं तकनीकी खराबी उत्पन्न हुई तो उसे दूर कराया गया।