{"_id":"5dcaf3448ebc3e5aec25e59f","slug":"atm-not-working-ambedkar-nagar-news-lko491888277","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर में बंद रहे 17 एटीएम, नहीं हो सकी धन निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर में बंद रहे 17 एटीएम, नहीं हो सकी धन निकासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अक्सर अवकाश के दिनों में पटरी से उतरने वाली एटीएम सेवा मंगलवार को एक बार फिर उपभोक्ताओं का साथ नहीं दे सकी। जिला मुख्यालय पर विभिन्न बैंकों के 25 एटीएम स्थापित हैं। मंगलवार को मात्र 8 एटीएम ही संचालित हो सके। कहीं तकनीकी गड़बड़ी के चलते एटीएम के शटर नहीं खुले, तो कहीं कैश न होने के चलते उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिन एटीएम से धननिकासी हो रही थी, वहां ज्यादातर समय उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। उपभोक्ताओं का कहना था कि एटीएम सेवा अवकाश के दिनों में भी सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
अवकाश के दिनों में एटीएम को लेकर उपभोक्ताओं की मुश्किलें दूर नहीं हो रही हैं। अक्सर अवकाश के दिनों में यह सेवा बेपटरी हो जाती है। मंगलवार को एक बार फिर से उपभोक्ताओं को बदतर एटीएम सेवा से जूझने को मजबूर होना पड़ा। दरअसल मंगलवार को गुरुनानक जयंती के मौके पर अवकाश था। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि एटीएम सेवा सुचारु रूप से संचालित होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिला मुख्यालय पर बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, इलाहाबाद बैंक, राजस्थान बैंक समेत अन्य बैंक के 25 एटीएम जगह जगह स्थापित हैं। मंगलवार को मात्र 8 एटीएम से ही धननिकासी सुचारु रूप से हो सकी। शेष 17 एटीएम के शटर विभिन्न कारणों के चलते नहीं खुल सके।
कहीं तकनीकी गड़बड़ी के चलते एटीएम के शटर नहीं खुले, तो कहीं कैश न होने से उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित आंगो, एचडीएफसी, पटेलनगर तिराहा स्थित एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा, शहजादपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक समेत 17 एटीएम से धननिकासी नहीं हो सकी। नतीजा यह हुआ दूरदराज से धननिकासी के लिए आए उपभोक्ताओं को एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। उपभोक्ता सौरभ, अनूप व गोरेलाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शायद ही कोई ऐसा दिन होता हो, जब सभी एटीएम एक साथ सुचारु रूप से कार्य करते हों। अवकाश के दिनों में तो यह सेवा पूरी तरह बेपटरी हो जाती है। नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए एटीएम सेवा सुचारु रूप से कार्य करे, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर स्थित ज्यादातर एटीएम से सुचारु रूप से धननिकासी हुई। एटीएम सेवा सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
आशीष कुमार सिंह एलडीएम