{"_id":"572245df4f1c1b6330a9177c","slug":"atm-disappointed-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम ने फिर किया निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम ने फिर किया निराश
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में गुरुवार को बंद पड़ा बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुरुवार को एक बार फिर एटीएम ने लोगों को मायूस किया। धन निकासी के लिए उपभोक्ता दिन भर एटीएम के चक्कर काटते रहे। मजबूर होकर उपभोक्ताओं को बैंक शाखाओं में ही घंटों लाइन लगाकर धन निकासी करनी पड़ी।
विज्ञापन
दो दिन से पटरी पर चल रही जिले में एटीएम से धन निकासी सेवा गुरुवार को एक बार फिर ठप हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम से उपभोक्ता धन नहीं निकाल सके। पूरे दिन शहर के अधिकांश एटीएम पर धन न होने या फिर तकनीकी खराबी का बोर्ड टंगा दिखा।
विज्ञापन
इससे उपभोक्ता एटीएम तक पहुंचते और बोर्ड देख मायूस हो लौट जाते। सहालग के इस दौर में एटीएम के काम न करने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम के काम न करने से गुरुवार को लोगों की भीड़ बैंक शाखाओं पर उमड़ी। इसके चलते लोगों को धन निकासी के लिए लंबी लाइन में लग कर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
गुरुवार को फैजाबाद रोड स्थित तीनों बैंकों के एटीएम से धन निकासी नहीं हो सकी। शहजादपुर क्षेत्र में लगे करीब छह एटीएम से धन न निकलने से लोग परेशान रहें। पटेलनगर क्षेत्र में भी लगे एटीएम उपभोक्ताओं को दिन भर निराश करते रहे।
महरुआ से आए उपभोक्ता गजेन्द्र तिवारी व अमरनाथ यादव ने बदहाल चल रही एटीएम सेवा को लेकर नाराजगी जाहिर की। शुकलहिया के राजितराम शुक्ला भी एटीएम से पैसा निकालने के लिए काफी देर तक परेशान हुए।
उपभोक्ता शेषकुमार, पंकज यादव, संतोष तिवारी व राहुल पांडेय आदि ने एटीएम से धन न निकलने पर बैंक प्रबंधन प्रबंधक से इसकी शिकायत की। वहीं एलडीएम एपी सिंह का कहना है कि एटीएम सेवा पटरी पर लाने का प्रयास जा रही है। कुछ को छोड़कर लगभग सभी एटीएम सेवा दे रहे हैं।