{"_id":"6a88882629d5152b540af8b2","slug":"atewa-organized-a-tricolor-march-for-the-old-pension-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-163333-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुरानी पेंशन के लिए अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुरानी पेंशन के लिए अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने तहसीलदार को ज्ञापन देते पदा
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा के बैनर तले शुक्रवार शाम को कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। ब्लॉक परिसर अकबरपुर से शुरू हुई यात्रा कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने एक देश में एक विधान और सभी के लिए समान पेंशन की मांग उठाई।
प्रदेशीय मंत्री संजय उपाध्याय ने कहा कि निजीकरण गरीब और प्रतिभाशाली लोगों को देश सेवा से वंचित करने की साजिश है। प्रदेश सलाहकार राकेश रमन ने कहा कि यदि एनपीएस और यूपीएस बेहतर हैं तो सांसद, विधायक और न्यायाधीश भी इन्हें स्वीकार करें। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन चाहिए। मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल ने कहा कि एनपीएस-यूपीएस में बार-बार संशोधन करने के बजाय पुरानी पेंशन को भी विकल्प के रूप में रखा जाए।
जिला सहसंयोजक वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि कर्मचारियों के वेतन से काटा गया हिस्सा है। यात्रा का नेतृत्व जिला संयोजक रामबली त्रिशरण ने किया। ब्लॉक संयोजिका सीमा राजभर ने गीत और नारों से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, अनुज वर्मा, श्याम भूषण सोनी, रवि श्याम पटेल, चंद्रभान यादव, अमृत लाल, राघवेंद्र शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।