फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Assets worth nine lakhs of murder accused attached

हत्या आरोपी की नौ लाख की संपत्ति कुर्क

Tue, 07 Jun 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Assets worth nine lakhs of murder accused attached
महरुआ (अंबेडकरनगर)। बहुचर्चित पुज्जू तिवारी हत्याकांड के एक आरोपी गैंगस्टर की महरुआ पुलिस टीम ने करीब नौ लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। इसमें एक ट्रैक्टर भी शामिल है।
विज्ञापन

महरुआ थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले महरुआ थाना क्षेत्र में गोइथा के पास भीटी थाना क्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर निवासी सचिन तिवारी उर्फ पुज्जू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर सात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

बीते दिनों हत्या के आरोपी ओमप्रकाश सिंह निवासी टेमा, थाना भीटी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमप्रकाश की लगभग नौ लाख की संपत्ति कुर्क कर ली गई। इसमें एक ट्रैक्टर भी शामिल है। कुर्की की कार्रवाई करने से पहले पुलिस टीम ने गांव में इसकी मुनादी भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed