फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   asked to the mother Katyayani for blessing

मां कात्यायनी से मांगा आशीर्वाद

Tue, 12 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
asked to the mother Katyayani for blessing
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र पर्व के पांचवें दिन भक्तों ने मां कात्यायनी की स्तुति की। सुबह से ही घरों व मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर शुुुुरू हो गया। दोपहर करीब तक घरों व मंदिरों में यह क्रम चलता रहा। शाम होने के साथ ही एक बार फिर मंदिरों में घंटे व देवी गीतों की गूंज छाने लगी। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर परिवार की समृद्धि के लिए दुआएं मांगी।

विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर जारी रहा। मां के भक्तों में नवरात्र पर्व को लेकर खासा उल्लास देखने को मिल रहा है। देवी मंदिरों में मंगलवार को मां कात्यायनी के जयकारों की गूंज रही। भक्तों ने मां की आराधना कर घर परिवार की सलामती के लिए मन्नत मांगी।
विज्ञापन


सुबह से शुरू हुआ पूजन-अर्चन का दौर मध्याह्न तक जारी रहा। शाम को एक बार फिर देवी मंदिरों में पूरे विधिविधान से पूजन-अर्चन हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन के साथ ही देवी गीत भी गाया। शाम के समय कई मंदिरों में देवी जागरण भी हुआ। इसमें भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां कात्यायनी के बारे में कहा जाता है कि कात्यायन ऋषि ने तप करके देवी से वरदान मांगा कि आप मेेरे कुल में पुत्री के रूप में जन्म लें। कात्यायन ऋषि की प्रसन्नता के लिए देवी ने अजन्मा स्वरूप त्याग कर ऋषि कुल में जन्म लिया। इसी कारण देवी का नाम कात्यायनी पड़ा।

इस रात्रि जागरण व जप करने से भक्तों को सरलता से माता कात्यायनी का आशीर्वाद मिलता है। उधर, अकबरपुर नगर के देवी मंदिरों में नवरात्र पर्व के मद्देनजर खूब चहल-पहल है। टांडा रोड स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह व शाम दोनों समय महिला व पुुुरुष भक्तों की भीड़ जुट रही है। देवी गीत व जागरण का भी आयोजन हो रहा है।

पुराने तहसील तिराहे के पीछे स्थित गायत्री मंदिर परिसर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां दुर्गा की आराधना के लिए पहुंच रहे हैं। शिवालय घाट स्थित देवी मंदिर, पहितीपुर रोड स्थित देवी मंदिर, बसखारी रोड स्थित देवी मंदिरों पर नित्य पूजन-अर्चन का दौर चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र पर्व की धूम है।


टांडा के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालु पूजन-अर्चन कर रहे हैं। वहीं बसखारी, आलापुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, मालीपुर, हजपुरा, जलालपुर, कटेहरी, भीटी, महरुआ व केदारनगर आदि क्षेत्रों में देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर चरम पर है। घरों में कलश स्थापना के बाद श्रद्धालु प्रतिदिन पूजन-अर्चन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed