फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Asha daughters-in-law flared up on indecency with partner

साथी के साथ अभद्रता पर भड़कीं आशा बहुएं

Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Asha daughters-in-law flared up on indecency with partner
अंबेडकरनगर के अकबरपुर सीएचसी पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं आशा बहुएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आशा बहू के साथ सीएचसी बेवाना के स्टॉफ की ओर से अभद्रता किए जाने के विरोध में मंगलवार को आशा बहुओं ने कार्य बहिष्कार कर संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर अकबरपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आशा बहू के साथ अभद्रता की गई और उसे झूठे मामले में फंसाया गया, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपी स्टॉफ के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा गया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहीं जिलाध्यक्ष ऊषा पटेल ने कहा कि बेवाना सीएचसी पर बीते दिनों आशा बहू संगीता प्रसव के लिए एक गर्भवती को लेकर गई हुई थी। वहां मौजूद महिला कर्मचारियों ने संगीता को डिलीवरी कक्ष से बाहर निकलने को कहा। संगीता ने जब वहां रहने के लिए कहा, तो कर्मचारियों ने उसे धक्का देकर अभद्रता करते हुए वहां से भगा दिया। इतना नहीं, पुलिस को भी बुला लिया और संगीता के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने 151 के तहत संगीता पर कार्रवाई कर दी। इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

आशा बहुओं ने कहा कि जिस प्रकार से संगीता के साथ अभद्रता की गई कि वह अत्यंत चिंताजनक है। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए यदि जरूरत पड़ी, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पीड़ित संगीता पर दर्ज केस वापस नहीं लिया गया और आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed