फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   As soon as the results came, the faces of the students blossomed with happiness.

रिजल्ट आते ही खुशी से खिल उठे छात्रों के चेहरे

Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
As soon as the results came, the faces of the students blossomed with happiness.
अंबेडकरनगर के मां ब्रम्हा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में मेधावियों का मुंह मीठा कराते प्रबंधक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सामने आया तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चहक उठे। सफल हुए छात्र-छात्राओं को अभिभावकों और विद्यालय के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने बधाई देते हुए इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने सफलता हासिल करने वाले मेधावियों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कुल 76 हजार 953 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सभी बच्चों को उत्तीर्ण होने में सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को अपराह्न सामने आया तो इसे लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सबसे अधिक खुशी हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को रही। हालांकि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुछ छात्र-छात्राएं ऐसे भी रहे, जिन्होंने कहा कि यदि यह सफलता परीक्षा देने के बाद मिलती तो खुशी में और चार चांद लग जाते इस बीच शनिवार को आए परीक्षा परिणाम के बाद सफल छात्र-छात्राओं को अभिभावकों व संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बधाई दी। अभिभावकों ने सफल छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कुल 76 हजार 953 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 41 हजार 929 छात्र-छात्राओं में 20 हजार 620 बालक व 21 हजार 309 बालिकाएं शामिल थीं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 35 हजार 24 छात्र-छात्राओं में 16634 बालक व 18390 बालिकाएं शामिल थीं। सभी बच्चों को सफलता हासिल होने पर संबंधित विद्यालय के शिक्षकोें ने खुशी का इजहार किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग स्थित मां ब्रह्मादेवी रमाशंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रदेव पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल में 172, जबकि इंटरमीडिएट में 204 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। बताया कि प्रिया राय को 92 प्रतिशत, सौम्या त्रिपाठी, चंद्रशेखर पांडेय, शिवा यादव को 91.34 प्रतिशत, शशांक सोनी, शनि गुप्ता, दयावती सिंह को आशविन पांडेय, अराध्या ओझा, वैष्णवी मेहरोत्रा, अनवेशा पटेल, मानसी दुबे, अंशिका पांडेय को 91 प्रतिशत अंक हासिल हुए।
इंटरमीडिएट के शिवम मद्धेशिया को 84.4 प्रतिशत, उम्मे हबीबा को 86.8 प्रतिशत, नागेश पाण्डेय, ओम शर्मा, रुचि सिंह को 85.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए। अकबरपुर पब्लिक स्कूल लोरपुर ताजन के प्रधानाचार्य तौसीफ ने बताया कि हाईस्कूल में 76, जबकि इंटरमीडिएट में 56 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। बताया कि हाईस्कूल के रोहन चौरसिया को 90.6 प्रतिशत, जबकि इंटरमीडिएट के मोहम्मद तबरेज को 85 प्रतिशत अंक मिले। प्रबंधक जफरुल हसन ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर के प्रबंधक अंजनी वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में 406, जबकि इंटरमीडिएट में 397 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। बताया कि हाईस्कूल के वैष्णवी पांडेय, रश्मि यादव, प्रज्ञा प्रजापति को 94.83 प्रतिशत अंक हासिल हुए। साक्षी यादव को 94.66 प्रतिशत अंक हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed