फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arunima will hoist natiom flag in highst mountain of Switzerland

अब स्विटजरलैंड की पर्वत चोटी पर तिरंगा फहराएंगी अरुणिमा

Fri, 07 Aug 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 07 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
अरुणिमा ने अपने मिशन की इस पांचवीं पर्वत चोटी पर चढ़ाई का कार्यक्रम कुछ इसी तरह निर्धारित किया है। वे शनिवार 8 अगस्त को दिल्ली से ज्युरिख के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


ट्रेन हादसे में अपना पैर गंवाने के बावजूद साहस के पर्याय बनीं अरुणिमा सिन्हा ने दुनिया की सभी सात पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराने का संकल्प ले रखा है। वे अब तक माउंट एवरेस्ट समेत चार बड़े पर्वतों पर चढ़ने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी हैं।
विज्ञापन


अरुणिमा ने तय किया है कि वे अब पांचवी बड़ी पर्वत चोटी को फतह करने के लिए स्विटजरलैंड जाएंगी। वहां वे माउंट रोसा नामक पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराएंगी। उन्होंने बताया कि  ऐसा कार्यक्रम बनाया है, जिससे वे 15 अगस्त के दिन ही पर्वत की चोटी पर पहुंचकर देश का झंडा फहरा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा। देश जब आजादी की खुशियों को याद कर रहा होगा तो उस समय उनके हाथों में मौजूद तिरंगा देश से दूर होने के बावजूद चोटी लहरा रहा होगा।

अरुणिमा के साथ जा रहे उनके रिश्तेदार ओमप्रकाश ने बताया कि वे सब शनिवार आठ अगस्त को दिल्ली से ज्युरिख के लिए दोपहर बाद 12 बजकर 47 मिनट पर रवाना होंगे। ज्युरिख से लगभग एक घंटे के सफर के बाद वे सब जरमट नामक स्थान पर पहुंचेंगे।


यहां से वे पर्वत चोटी के लिए रवाना होंगे। लगभग साढ़े 17 हजार फिट की ऊंचाई वाली इस पर्वत चोटी पर चढ़ाई का मुख्य अभियान 13 अगस्त की रात बेस कैंप से शुरू होगा। 15 अगस्त को चोटी पर तिरंगा लहराने के बाद 17 अगस्त को बेस कैंप पर वापसी हो जाएगी।

बताया कि 18 अगस्त को स्विस एम्बेसी में उनके स्वागत के लिए समारोह तय है। 20 अगस्त को वे सब वापस नई दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed