फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   artical 370 distory for tarriuesm

आतंकवाद के समूल नाश के लिए समाप्त की गई धारा 370

Sat, 07 Sep 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
artical 370 distory for tarriuesm
अंबेडकरनगर के जलालपुर स्थित एनडी इंटर कॉलेज में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री व - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एनडी इंटर कॉलेज मैदान में लगभग दो अरब रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बाद में परिसर में ही आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के समूल नाश व कश्मीर के विकास के लिए ही अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। साथ ही घोषणा की कि सरकार निराश्रित पात्रों के घर तक राशन पहुंचाने तथा निकटवर्ती किसी भी कोटेदार से राशन प्राप्त करने की सुविधा जल्द ही प्रदान करने जा रही है।
विज्ञापन

जलालपुर में होने वाले विस उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमाकेदार शुरुआत करने के लिए शनिवार को पहुंचे मुख्यमंत्री ने लगभग दो अरब की परियोजनाओं की सौगात जनपदवासियों को को दी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 50 से अधिक पात्रों को मंच पर बुलाकर योजना से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे। बाद में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में वह कर दिखाया है, जिसका इंतजार देश की जनता को लंबे समय से था।
विज्ञापन

नये भारत के निर्माण का सपना मोदी जी का है। इस सपने को साकार करने के लिए सभी को आगे आना होगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी। अनुच्छेद 370 समाप्त करने का जिक्र करते हुए कहा कि जो काम 70 वर्ष में नहीं हो पाया, वह सिर्फ पांच वर्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। यह निर्णय आतंक के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। लोगों से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक कार्य के लिए वे सब पीएम को पत्र लिखकर आभार जताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तलाक पर कानून का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान में यह ऐतिहासिक कार्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। योगी ने कहा कि हमने क्राइम व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के तहत काम किया है। गरीबों को उत्पीड़ित करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। जाति की राजनीति करने के नाम पर खिंचाई करते हुए कहा कि कुछ दलों ने जाति के नाम पर सिर्फ खुद व परिवार का बैंक बैलेंस बढ़ाने का काम किया है। ढाई वर्ष के अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस अवधि में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। नौकरी के नाम पर अब लोगों को ठगा नहीं जा रहा। जोर देकर कहा कि हमने सवा दो लाख युवाओं को नौकरी दी लेकिन, कोई भी उंगली नहीं उठा सका।

बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ रोका तो वहीं गरीबों की जमीन पर अब कब्जे नहीं हो रहे हैं। हमने जाति के आधार पर राशन का वितरण बंद कराया। उपचुनाव का जिक्र किए बगैर मुख्यमंत्री ने सभा में पहुंचे लोगों से कहा कि जब काम बीजेपी की सरकार कर रही है तो समर्थन भी बीजेपी का होना चाहिए। सभा को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, आलापुर विधायक अनीता कमल, टांडा विधायक संजू देवी, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed