फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arrived dressed as a eunuch, entered the house and snatched money

Ambedkar Nagar News: किन्नर की वेशभूषा में पहुंचे, घर में घुस रुपये छीने

Sun, 28 Jan 2024 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Arrived dressed as a eunuch, entered the house and snatched money
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। किन्नर की वेशभूषा में पहुंचे लग्जरी वाहन सवार आधा दर्जन लोगों ने पांच अलग-अलग स्थानों पर हजारों रुपये छीन लिए। ग्रामीणों ने घेराबंदी के बाद दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि अन्य लोग वाहन सहित फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब कटका थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी रामबक्स की पत्नी प्रेमा देवी घर के बाहर बैठी थीं। इसी बीच एक लग्जरी वाहन से सवार होकर आधा दर्जन लोग किन्नर की वेशभूषा में वहां पहुंचे। महिला से पौत्र होने का हवाला देकर 35 हजार रुपये मांगे। महिला ने 500 रुपये लाकर दिए। उन सभी ने इन्कार किया तो महिला अंदर चली गई। आरोप है कि इसके बाद सभी घर के अंदर पहुंच गए और वहां एक बक्से में रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए व प्रेमा व उसकी बहू के गले में मौजूद सोने की चेन छीन ली। इसके बाद वाहन पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

यहां से निकलकर वे बगल स्थित चितईपट्टी गांव निवासी अमन की दुकान पर पहुंच गए। वहां भी पुत्र होने का हवाला देकर जबरदस्ती की। चार हजार रुपये नकद जबरन निकाल लेने के साथ ही करीब दस हजार रुपये कीमत के अलग-अलग सामान उठा ले गए। इसी बीच प्रेमा देवी के पुत्र पवन व अन्य ग्रामीण चितईपट्टी पहुंच गए। वहां वाहन को घेर लिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी में दो लोगों को पकड़ लिया। हालांकि कई अन्य लोग वाहन पर बैठकर फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पवन व अन्य ग्रामीणों ने कटका थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया जाता है कि तीन अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया। एसओ कटका यदुवेंद्र ने बताया कि दो महिलाएं पकड़ी गई हैं। वह किन्नर नहीं प्रतीत हो रही हैं। उनके परिवारीजनों को बुलाया गया है। कई स्थानों से जबरन पैसे व सामान ले लेने की जानकारी मिली है। जांच कर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed