{"_id":"6abd489aeddd06cc83008b22","slug":"arrested-for-obtaining-two-passports-using-different-names-and-dates-of-birth-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-166034-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अलग नाम और जन्मतिथि से बनवाए दो पासपोर्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अलग नाम और जन्मतिथि से बनवाए दो पासपोर्ट, गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज क्षेत्र में अलग-अलग नाम, पिता-माता व पत्नी के नाम और जन्मतिथि बदलकर कूटरचित दस्तावेज के सहारे दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी मोहम्मद अनवर को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दोनों पासपोर्ट पर विदेश यात्राएं भी की हैं।
मुमताजगंज निवासी मोहम्मद अनवर ने 31 मार्च 2014 को पासपोर्ट बनवाया था। इसमें नाम मोहम्मद अनवर, पिता का नाम मोहम्मद यूसुफ, माता सूफिया खातून, पत्नी सबीना बानो और जन्मतिथि 10 अक्तूबर 1971 दर्ज थी। इसके बाद दूसरे पासपोर्ट में उसने अपना नाम अनवर कुरैशी, पिता का नाम यूसुफ कुरैशी, पत्नी का नाम सबीना बेगम और जन्मतिथि 10 अक्तूबर 1984 दर्ज कराई।
पासपोर्ट ऑफिस से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच उपनिरीक्षक दिगंबर दीक्षित ने की थी। जांच में व्यक्तिगत जानकारी छिपाकर कूटरचित दस्तावेज के जरिये दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आने पर मंगलवार को अलीगंज में पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद विवेचना मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास गौतम को सौंपी गई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 10 बजे मोजनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से मोहम्मद अनवर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया गया है।