{"_id":"646126ea4548f1fb500325c7","slug":"arogya-mela-treatment-patient-ambedkar-nagar-news-c-13-1-235159-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जन आरोग्य मेले में 1484 मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जन आरोग्य मेले में 1484 मरीजों का हुआ उपचार
Sun, 14 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 14 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1484 मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया गया। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 95 चिकित्सक व 157 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। 368 लोगों की कोविड जांच हुई तो 196 पात्रों का गोल्डन कार्ड बना।
मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद रहे। लगभग 1500 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सभी का कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए बेहतर ढंग से इलाज सुनिश्चित किया गया। न सिर्फ जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गईं बल्कि शुगर, कोविड, नेत्र समेत कई अन्य प्रकार की भी निशुल्क जांच की गई।
नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 667 पुरुष, 560 महिला व 257 बच्चों का इलाज हुआ। इसमें बुखार के 108, लीवर के 197, गैस्ट्रो के 158, स्किन के 43 मरीज शामिल रहे। उधर सीएचसी भीटी में पहुंचे 45 मरीजों का न सिर्फ इलाज सुनिश्चित किया गया बल्कि जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।