फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Are ATMs out of order in the city, people upset

दिनभर ठप रहे शहर के एटीएम, लोग परेशान

Tue, 22 Dec 2015 10:48 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 22 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
वैसे तो अधिकांशत: अवकाश के दिनों में एटीएम सेवाएं बेपटरी होती हैं, लेकिन इस बार मंगलवार को भी इस सेवा का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। कहीं धनाभाव के चलते तो कहीं तकनीकी खराबी के चलते शहरभर के एटीएम ठप रहे। नतीजा यह रहा कि मंगलवार सुबह से ही धन निकासी के लिए उपभोक्ता एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। कहीं इक्का-दुक्का  एटीएम से धन निकल भी रहा था, तो वहां लंबी लाइन लगने के चलते तमाम लोग बाहर से ही लौट गए।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना था कि एटीएम की स्थापना तो कर दी गई, लेकिन उसका समुचित लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके, इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को एटीएम की सुविधा तो प्रदान कर दी गई, लेकिन इस सेवा के सुचारु रूप से  कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। बैंकों में धननिकासी के लिए उपभोक्ताओं को लाइन न लगानी पड़े और आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय उपभोक्ता धन की निकासी कर सकें, इसके लिए विभिन्न बैंकों द्वारा जिला मख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम की स्थापना की गई। जिला मुख्यालय पर ही बैंक आफ बड़ौदा, स्टेट बैंक आफ  इंडिया, एचडीएफसी, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक सहित कई अन्य बैंकों के दो दर्जन से अधिक एटीएम की स्थापना की गई है। यह अलग बात है कि इनमें से सभी का एकसाथ समुचित लाभ उपभोक्ताओं को मिलता हो। विशेषकर अवकाश के दिनों में तो यह सेवा पूरी तरह बेपटरी हो जाती है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी लगभग पूरी तरह बेपटरी रही। विभिन्न कार्यों के लिए सुबह से ही उपभोक्ता धन निकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। जिन एटीएम से धननिकासी हो भी रही थी, उस पर लंबी लाइन लगने के चलते अधिकतर उपभोक्ता वहां से चले गए। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से बाहर निकले अमित  यादव ने बताया कि वह अब तक कई एटीएम का चक्कर लगा चुका है, लेकिन कहीं धनाभाव के चलते धन नहीं निकल सका, तो कहीं तकनीकी खराबी के चलते। शिक्षक रामलाल श्रीवास्तव ने बताया कि वह सुबह से अब तक कई चक्कर न सिर्फ निकटवर्ती एटीएम, बल्कि शहजादपुर स्थित कई एटीएम तक का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन धन नहीं निकल सका है। नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी सेवा से क्या लाभ, जिसका समय पर लाभ न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed