{"_id":"60d614e68ebc3e798015c0be","slug":"appointment-on-vacant-ddr-post-should-be-done-soon-ambedkar-nagar-news-lko584139335","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त पड़े डीडीआर पद पर जल्दी हो नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त पड़े डीडीआर पद पर जल्दी हो नियुक्ति
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान डीआईओएस को शिक्षामंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गयी कि कोरोना संकट के बीच जिन शिक्षकों की अकाल मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को अविलंब सभी देय का भुगतान कराया जाए साथ ही अयोध्या मंडल में बीते काफी समय से रिक्त चल रहे डीडीआर के पद पर भी तत्काल नयी तैनाती की जाए।
शिक्षक संघ ने ज्ञापन के माध्यम से चेताया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अरुण प्रकाश, पियूष चौधरी इत्यादि ने शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इसमें कहा गया कि अयोध्या मंडल में लंबे समय से डीडीआर के पद रिक्त चला रहा है लेकिन इस पर कोई तैनाती नहीं हो रही। डीडीआर पद पर नियुक्ति न होने से शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण न हो पाने से परेशानी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शिक्षकों के हित को देखते हुए तत्काल रिक्त पद पर डीडीआर की नियुक्ति करायी जाए। संघ प्रतिनिधिमंडल ने चेताया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।