फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Apply till 31 to join science competition

विज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होने को 31 तक करें आवेदन

Fri, 09 Jul 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Apply till 31 to join science competition
अंबेडकरनगर। बच्चों में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस छात्र छात्राओं के लिए एक ऑन लाइन विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसमें कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र छात्राएं हिस्सेदारी कर सकेंगे। इसमें हिस्सेदारी करने को ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 निर्धारित की गयी है। यह जानकारी जिला समन्वयक नीरज यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति लगाव पैदा करने व विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज के लिए प्रेरित करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जाती हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। ऑन लाइन प्रतियोगिता में कोविड-19 से संबंधित पोस्टर, निबंध लेखन, स्लोगन, कविता, ड्रामा स्क्रिप्ट सहित कुल पांच तरह की प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन

इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र ई-सर्टिफिकेट के बतौर प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को तीन हजार, द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को 2 हजार व तृतीय पुरस्कार पाने वाले को एक हजार की नगद धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप मिलेगी। प्रत्येक प्रतियोगिता में 5 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच सौ की राशि व सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed