फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Apply for admission in Navodaya Vidyalaya by September 23

Ambedkar Nagar News: नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए 23 सितंबर तक करें आवेदन

Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission in Navodaya Vidyalaya by September 23
अंबेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर अकबरपुर में सत्र 2026-27 के लिए 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि आगामी 7 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थी 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन नवोदय वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए अभ्यर्थी जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। 9वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी को जिले का मूल निवासी होना चाहिए। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले में स्थित सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय की आठवीं का विद्यार्थी रहा हो। प्राचार्य वीरेंद्र यादव ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णत: निशुल्क, सह-शिक्षा, आवासीय विद्यालय है। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed