{"_id":"635042522cb71a10605f4684","slug":"application-for-submersible-pump-will-start-from-today-ambedkar-nagar-news-lko6536583108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल पंप के लिए आज से होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल पंप के लिए आज से होंगे आवेदन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत अतिरिक्त सोलर पंपों का आवंटन किया गया है। इसकी ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए 20 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से लक्ष्य पूर्ण होने तक आवेदन किया जा सकेगा। यह जानकारी उपकृषि निदेशक पीयूष राय ने दी। उन्होंने किसानों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि सबमर्सिबल पंप की क्षमता के अनुसार केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। किसानों को इसका लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दिया जाएगा। जिले को पहले अलग-अलग क्षमता के कुल 45 सबमर्सिबल पंप का लक्ष्य दिया गया था। इसके बाद सरकार ने दोबारा 48 सबमर्सिबल पंप का लक्ष्य दिया है।
उन्होंने बताया कि तीन एचपी डीसी की कुल लागत एक लाख 94 हजार 516 रुपये है। इसमें एक लाख 16 हजार 710 रुपये का अनुदान है जबकि 77 हजार 806 रुपये कृषक को देना होगा। तीन एचपी एससी की कुल लागत एक लाख 93 हजार 460 रुपये है। इसमें एक लाख 16 हजार 76 रुपये अनुदान है जबकि 77 हजार 384 रुपये कृषक अंश है।
विज्ञापन
पांच एचपी एससी की कुल लागत दो लाख 73 हजार 137 रुपये है। इसमें एक लाख 63 हजार 882 रुपये का अनुदान है। किसान को एक लाख नौ हजार 255 रुपये लगाना होगा। साढ़े सात एचपी की कुल लागत तीन लाख 72 हजार 126 रुपये है। इसमें कुल अनुदान दो लाख 23 हजार 276 रुपये है जबकि कृषक अंश एक लाख 48 हजार 850 रुपये हा। 10 एचपी एसपी की कुल लागत चार लाख 64 हजार 304 रुपये है। इसमें दो लाख 23 हजार 276 रुपये का अनुदान है जबकि कृषक अंश दो लाख 41 हजार 28 रुपये है। योजना का लाभ उठाने के लिए कृषक को विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।