{"_id":"642efcf5873466ef4c077d54","slug":"application-for-polytechnic-entrance-exam-started-ambedkar-nagar-news-c-13-1-169323-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के दो राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी राजकीय पॉलिटेक्निक शिवबाबा के प्रधानाचार्य वीके पाठक ने दी। बताया कि हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी ग्रुप ए के तहत तथा इंटरमीडिएट साइंस या फिर आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ग्रुप के में आवेदन कर सकेंगे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक शिवबाबा में 328 तथा राजकीय पॉलिटेक्निक श्रवणक्षेत्र भीटी में 246 सीटें हैं। इन विद्यालयों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफाॅर्मेशन टेक्नालॉजी, इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम संचालित हैं। ऐसे में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी अविलंब अपना आवेदन कर दें। ए ग्रुप में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिला मिलेगा जबकि ग्रुप के में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई तक है। 2 से 8 मई के बीच अभ्यर्थी आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से इंटरनेट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध हो जाएगा। परीक्षा के लिए संभावित तिथि 1 से 5 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी अपना आवेदन जल्द करें।