फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Antigen investigation interrupted in district hospital

जिला अस्पताल में एंटीजन जांच बाधित

Sun, 02 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Antigen investigation interrupted in district hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल को अब तक एंटीजन किट उपलब्ध नहीं हो सकी है। ऐसे में जिला अस्पताल में एंटीजन जांच का कार्य ठप पड़ा है। इसके साथ ही आरटीपीसीआर जांच का कार्य भी धीमा पड़ गया है। नतीजा यह है कि कोरोना की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे रहे नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि गंभीर मरीजों की ही आरटीपीसीआर जांच इस दौरान की जा रही है। इससे जिला अस्पताल जांच के लिए पहुंचने वाले नागरिकों व मरीजों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। बीते दिनों एंटीजन किट जिला अस्पताल में समाप्त हो गई थी, जिससे एंटीजन जांच ठप हो गई थी। उम्मीद की जा रही थी कि रविवार तक एंटीजन किट पहुंच जाएगी। हालांकि रविवार को भी पूर्वाह्न तक एंटीजन किट उपलब्ध नहीं हो पाई, नतीजा यह रहा कि रविवार को सुबह एंटीजन जांच के लिए नागरिक व मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच का कार्य भी धीमा चल रहा था। अत्यंत गंभीर मरीजों की ही आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। ऐसे में ज्यादातर नागरिकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस बीच नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन को गंभीरता दिखानी होगी। जल्द से जल्द एंटीजन किट उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि सुचारू रूप से जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन जांच कराने पहुंचे इमामबाग के जावेद व मुरादाबाद के शमशेर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे रविवार को भी एंटीजन जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आए थे, यहां आकर पता चला कि एंटीजन किट नहीं है। आरटीपीसीआर जांच भी सुचारु रूप से नहीं हो रही है। ऐसे में अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एंटीजन किट जिला अस्पताल में समाप्त हो गई है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। संभावना है कि सोमवार देर शाम तक एंटीजन किट जिला अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में मंगलवार से एक बार फिर से एंटीजन जांच प्रारंभ हो जाएगी। हालांकि आरटीपीसीआर जांच सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed