फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anshika's funeral was held in a somber atmosphere

Ambedkar Nagar News: गमगीन माहौल में हुआ अंशिका का अंतिम संस्कार

Fri, 01 May 2026 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Anshika's funeral was held in a somber atmosphere
जिला अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर उप​स्थित अं​शिका के परिजन।संवाद
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सर्पदंश की शिकार बालिका की मौत के बाद शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसमें विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के खानपुर शाह सुलेमपुर निवासी सुरेंद्र की पांच वर्षीय बेटी अंशिका को बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे सांप ने डस लिया था। इसके बाद परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। पिता सुरेंद्र के अनुसार जिला अस्पताल में डॉ. विश्वास ने इमरजेंसी में भर्ती किया। इस दौरान बाल रोग विशेष डॉ. शैलेंद्र कुमार भी बच्ची को देखने पहुंचे। भर्ती होने के करीब एक घंटे बाद एएसवी (एंटी स्नेक वेनम) की डोज दी गई थी। रात करीब 08:30 बजे अंशिका की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि इलाज में हुई लापरवाही के कारण मौत हुई है। इससे आक्रोशित होकर परिजनों ने मासूम का शव इमरजेंसी गेट के बाहर रखकर रात करीब 10:15 बजे तक हंगामा किया। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी के काफी समझाने के बाद परिजन राजी हुए थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका था। शुक्रवार को वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल के जरिये पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसर परिजनों को समझाते नजर आए। दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव ले जाया गया। यहां शाम पांच बजे के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार हो गया है। बिसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इलाज में नहीं बरती गई अनियमितता : सीएमओ
सीएमओ डॉ. संंजय कुमार शैवाल ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच कराई गई है। ईएमओ व बाल रोग विशेषज्ञ ने इलाज किया था। गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भी रेफर किया गया था लेकिन इसी बीच बालिका की मौत हो गई थी। फिलहाल कोई प्राथमिक अनियमितता सामने नहीं आई है। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed