{"_id":"61ba3655f6c1ba43c66f9ab7","slug":"anoop-and-vivek-won-in-swimming-ambedkar-nagar-news-lko60911203","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी में अनूप व विवेक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी में अनूप व विवेक ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज के क्रीड़ा विभाग की ओर से बुधवार को अंतर महाविद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्टेडियम में किया गया। इसमें तैराकी की विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 400 मीटर फ्री स्टाइल में अनूप चौहान तो 200 मीटर बटर फ्लाई में विवेक सिंह प्रथम स्थान पर रहे। 50 मीटर की फ्री स्टाइल महिला वर्ग में अंकिता मौर्या पहले स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि प्राचार्या शेफाली सिंह ने छात्र-छात्राओं से खेल प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि नियमित खेल से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही युवाओं के लिए बेहतर कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खासकर बालिकाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। एकलव्य स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। पुरुष वर्ग की 50 मीटर बैक तैराकी प्रतियोगिता में पवन निषाद प्रथम स्थान पर रहे।
इसके अलावा 100 मीटर बटर फ्लाई में शिवनायक प्रजापति प्रथम, 50 मीटर में ऋषिकेश प्रथम, 100 मीटर फ्री स्टाइल में आशीष यादव प्रथम, 50 मीटर में मनीष यादव ने प्रथम स्थान पाया। 200 मीटर फ्री स्टाइल में अतीश कुमार अव्वल रहे। 50 मीटर फ्री स्टाइल महिला वर्ग में अंकिता मौर्या को पहला स्थान मिला। 400 मीटर फ्री स्टाइल में अनूप चौहान व 200 मीटर बटर फ्लाई में विवेक सिंह प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक शिवचरन सिंह, आलोक श्रीवास्तव, उपजिला क्रीड़ा अधिकारी शकील सिद्दीकी, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. सुधा, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. नंदन, डॉ. संगीता, डॉ. महेन्द्र यादव, रवींद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।