फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Annual Urs begins at Kichhauchha Dargah

किछौछा दरगाह में सालाना उर्स शुरू

Fri, 03 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Annual Urs begins at Kichhauchha Dargah
अंबेडकरनगर के किछौछा में दरगाह में उर्स के पहले दिन फोखराओ ने टेका माथा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी। महान सूफी संत सै. मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में शुक्रवार को चार दिवसीय सालाना उर्स के पहले दिन फोखराओं ने आस्ताने आलिया पर पहुंचकर माथा टेका। साथ ही देश व दुनिया में अमन चैन की दुआ की गई। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच आस्ताने आलिया पर चादर चढ़ाई गई। इस बीच कोरोना संकट को देखते हुए दरगाह परिसर को शुक्रवार पूर्वाह्न ही सैनिटाइज कर दिया गया था।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगहा में चार दिवसीय सालाना उर्स के पहले दिन शुक्रवार को देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए फोखरा गनीदार शाह के नेतृत्व में मलंग गेट पहुंचे। यहां से जुलूस के साथ आस्ताने आलिया पर पहुंचे। यहां गनीदार शाह ने आस्ताने आलिया पर माथा टेकने के साथ ही चादर चढ़ाई। साथ ही देश व दुनिया में अमन चैन की दुआ की। साथ ही देश से शीघ्र ही कोरोना संक्रमण को समाप्त होने की भी दुआ की गई। बताते चलें कि विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में होने वाले सालाना उर्स में देश विदेश से लाखों जायरीन पहुंचते हैं। कोरोना संकट के चलते बीते वर्ष जहां भीड़ नहीं एकत्र होने दी गई, तो वहीं इस बार भी सादगी के साथ उर्स मनाए जाने का निर्णय इंतेजामिया कमेटी द्वारा लिया गया।
विज्ञापन

वैसे तो उर्स का शुभारंभ परचम कुशाई से होता था, लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते ऐसा नहीं हुआ। इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान दिया गया, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई। बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न ही दरगाह परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया था। बताया कि शनिवार को एक दिन के सज्जादानशीन सै. मुईनुद्दीन अशरफ द्वारा आस्ताने आलिया पर खिरकापोशी की जाएगी। साथ ही विशेष दुआ भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed