{"_id":"60a3fb448ebc3e6aca2e77b3","slug":"anm-s-salary-stopped-due-to-negligence-in-work-ambedkar-nagar-news-lko5785903185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर एएनएम का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर एएनएम का वेतन रोका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन मंगलवार को निगरानी समितियों के कार्यों का फीडबैक लेने के लिए विकास खंड अकबरपुर के ग्राम जमुनीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने निगरानी समितियों के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम को कई गड़बड़ियां मिलीं। इस पर उन्होंने निगरानी समितियों के साथ ही अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई। कार्य में लापरवाही बरतने पर एक एएनएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जमुनीपुर गांव में निगरानी समितियों के कार्यों का फीडबैक लेने पहुंचे डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम की जांच में पल्स ऑक्सीमीटर सही अवस्था में नहीं पाया गया। आशा बहू मीना वर्मा के पास बीपी मशीन पाई गई। इसी के साथ किसी भी मेडिसिन किट में प्रिसक्रिप्शन स्लिप नहीं मिली।
जिलाधिकारी की पूछताछ के दौरान आशा बहू सुमन ने बताया कि पल्स ऑक्सीमीटर में लगी बैट्री खराब हो गई है। इसके कारण यह काम नहीं कर रही है। निगरानी समिति की आशा बहू कमलेश पाल तथा राजकुमारी की ओर से कोविड कार्य में उदासीनता बरते जाने एवं रजिस्टर अपडेट न करने के कारण डीएम ने दोनों के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निगरानी समिति की एएनएम सुमन कुमारी की ओर से किसी भी घर का भ्रमण नहीं किया गया था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही निर्देश दिया कि एएनएम का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया जाए।