{"_id":"670198018a5fbaae1f007074","slug":"ankush-won-in-200-meter-race-while-umm-habiba-won-in-girls-race-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122369-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 200 मीटर दौड़ में अंकुश तो बालिका में उम्मे हबीबा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 200 मीटर दौड़ में अंकुश तो बालिका में उम्मे हबीबा ने मारी बाजी
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को चहोड़ा शाहपुर में हुआ। 200 मीटर दौड़ में अंकुश तो बालिका वर्ग में उम्मे हबीबा ने बाजी मारी।
नोडल शिक्षक अरुण कुमार वर्मा के देखरेख में आयोजित खेल में बालक वर्ग के 50 मीटर के दौड़ में अंकुश, 100 मीटर दौड़ में रौनक ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में अंकुश को पहला स्थान मिला। बालिका वर्ग के 50 मीटर दौड़ में मानसी, 100 मीटर दौड़ में नंदिनी तथा 200 मीटर दौड़ में उम्मे हबीबा ने जीत दर्ज की।
उच्च प्राथमिक के बालग वर्ग के 100 मीटर दौड़ में शिवा, 200 मीटर में हिमांशु तथा 400 मीटर में सत्यम को पहला स्थान मिला। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में खुशबू, 200 मीटर में अलका, 400 मीटर में अंशिका प्रथम रहीं। कबड्डी में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में इसौरी प्रथम तथा बालिका वर्ग में चहोड़ा शाहपुर को जीत मिली। उच्च प्राथमिक स्तर बालक में डगडगवा तथा बालिका में इसौरी को प्रथम स्थान मिला। खोखो बालक एवं बालिका वर्ग में सुल्तानपुर पहाड़पुर को जीत मिली। इस मौके पर शिक्षक गंगाराम यादव, राजकरण यादव, प्रधानाध्यापक धर्मराज, अरुण कुमार गौतम मौजूद रहे। (संवाद)