{"_id":"6df3f62566d981415c8354fac5f6cf81","slug":"ankit-got-145th-place-in-civil-services-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित को मिला सिविल सेवा परीक्षा में 145वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित को मिला सिविल सेवा परीक्षा में 145वां स्थान
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील अन्तर्गत मिर्जापुर निवासी अंकित वर्मा इससे पहले सिविल सेवा परीक्षा 2012 में भारतीय राजस्व सेवा के लिए चयनित हो चुके हैं।
विज्ञापन
अंकित की प्रारंभिक शिक्षा बॉयज हाईस्कूल विद्यालय इलाहाबाद व आईआईटी कानपुर में हुई है। यूपीएससी की 2014 सिविल सेवा परीक्षा का जो अंतिम परिणाम शनिवार को घोषित हुआ, उसमें अंकित को बड़ी सफलता मिली। उन्हें कुल 145वां स्थान मिला है, जिसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन
आईआरएस के लिए चयनित होने के बाद वह इन दिनों नागपुर में रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस बीच उनके लिए शनिवार का दिन एक बड़ी खबर लेकर आया। अंकित के पिता माध्यमिक शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अंकित शुरू से ही मेधावी व लक्ष्य के प्रति जुनून रखने वाला था।
विज्ञापन