{"_id":"66abbb17208fa7b22e01a4d9","slug":"animal-smugglers-vandalized-the-cow-shed-case-registered-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-119075-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पशु तस्करों ने गोशाला में की तोड़फोड़, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पशु तस्करों ने गोशाला में की तोड़फोड़, केस दर्ज
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के कसदहां स्थित गोशाला में बुधवार रात पिकअप सवार पशु तस्करों ने जमकर तोड़फोड़ की। सीसीटीवी कैमरा तोड़ते हुए मुख्य गेट क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही परिसर में पत्थरबाजी भी की। पशु तस्करों ने वहां बंधे दो गोवंशीय पशुओं को खोलने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक पशु तस्कर वहां से भाग खड़े हुए। बाद में ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बुधवार देर शाम एक पिकअप से कुछ पशु तस्कर कसदहां स्थित गोशाला के सामने पहुंचे। पहले उन्होंने बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किया, इसके बाद गेट का फाटक तोड़ते हुए अंदर घुस गए। उस समय वहां चौकीदार ही मौजूद था। पशु तस्करों ने इस बीच पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। इससे दहशत में आकर चौकीदार छिप गया। उसने ग्राम प्रधान को घटना के बारे में बताया। ग्राम प्रधान ने इस बीच पूरे मामले की जानकारी डायल 112 को दी। बताया जाता है कि इस दौरान पशु तस्कर परिसर में बंधे दो गोवंशीय पशुओं को खोलने की कोशिश करने लगे। हालांकि इसी बीच पुलिस के आने की जानकारी उन्हें हो गई। इस पर पशु तस्कर पत्थरबाजी करते हुए वहां से भाग खड़े हुए।
इस बीच ग्राम प्रधान प्रमिला यादव ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले में छानबीन शुरू कर दी है।