{"_id":"62b9f7fae838303a1528921b","slug":"angry-teachers-protest-due-to-non-payment-of-salary-ambedkar-nagar-news-lko637122376","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आल टीचर्स एंप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के तत्वावधान में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना दिया। कहा, दो माह से वेतन न मिलने से आर्थिक संकट हो रहा है। जब भी शिकायत की जाती है तो सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान न हुआ तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल ने कहा कि शासन तदर्थ शिक्षकों की स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है जिससे शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का मई व जून का वेतन नहीं मिला है। कहा जब भी मांग की गई तो सिर्फ आश्वासन ही दिया गया।
जिलाध्यक्ष रामबली ने कहा कि भुगतान न होने से बच्चों की फीस तक नहीं जमा कर पा रहे हैं। शिवबालक, संजय भारती, रामचेत, सभाजीत, मदनलाल, अखिलेश व प्रदीप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द भुगतान न हुआ, तो आंदोलन को मजबूर होंगे। सभी ने डीआईओएस को मांगपत्र सौंपा।