फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anger erupts over death of man who injured in dispute between co-sharers in Ambedkar Nagar commotion by family

AmbedkarNagar News: पट्टीदारों के विवाद में घायल युवक की मौत से आक्रोश; शव रखकर हंगामा: गांव में तनाव का माहौल

Sun, 23 Nov 2025 09:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Nov 2025 09:55 AM IST
सार

अंबेडकरनगर में पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में घायल युवक की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे गांव में तनाव का माहौल हो गया। मौके पर पुलिस मौजूद है। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Anger erupts over death of man who injured in dispute between co-sharers in Ambedkar Nagar commotion by family
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद रविवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। मारपीट में घायल बच्चाराम चौहान की शनिवार रात इलाज के दौरान पीजीआई, लखनऊ में मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही घर पहुंची रोना बिलखना शुरू हो गया। सुबह परिजन व ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के विजयगांव की है।

विज्ञापन


बताते चलें कि 21 नवंबर की सुबह लगभग 8 बजे गांव के ही पट्टीदारों के बीच खेत में काम को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, धारदार हथियार से हमला किया। यही नहीं घर में घुसकर पिटाई करने के गंभीर आरोप लगाए। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। 
विज्ञापन


22 नवंबर को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी दौरान एक पक्ष के घायल बच्चाराम की हालत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से पीजीआई, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। 22 नवंबर की देर रात वहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय की मांग करते हुए शुरू कर दी नारेबाजी

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर शव रखकर न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास  पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, भीड़ मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed