फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anger erupted due to death of young man, dead body was jammed

युवक की मौत से फूटा गुस्सा, शव रख लगाया जाम

Sat, 24 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted due to death of young man, dead body was jammed
अंबेडकरनगर के अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर वैरमपुर बरवां के पास शव रखकर सड़क जाम करती महिलाएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बीती रात प्राइवेट बस की टक्कर से घायल युवक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवारीजनों ने घायल युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को सुबह हंगामा कर दिया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर बरवां के ग्रामीणों ने अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सुबह शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने केस दर्ज कर जांच सुनिश्चित कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का सड़क जाम व प्रदर्शन काफी देर तक चलता रहा। कोतवाल व सीओ के समझाने के बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। इस पर एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच होगी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर बरवां गांव निवासी विष्णु राजभर (24) शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक से अपने दो रिश्तेदारों के साथ अकबरपुर की तरफ आ रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच अकबरपुर फायर स्टेशन के निकट पीछे से आई तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठा विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों अन्य युवकों को मामूली चोट आई। नागरिकों की मदद से घायल विष्णु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल से देर रात करीब 11 बजे उसे कुछ परिचितों ने अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों का आरोप है कि साजिश के तहत घायल विष्णु की हत्या कर दी गई। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर रात में घर चले आए। शनिवार को सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में एकजुट ग्रामीणों ने अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और मामले में हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि विष्णु की मौत एक साजिश है। ऐसे में पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कार्रवाई करे।
सड़क जाम की सूचना पर कोतवाल अमित सिंह मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह पहुंचे और समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। परंतु ग्रामीण डीएम व एसडीएम के आने की मांग पर डटे थे। इस बीच एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले में जांच कर दोषी लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ सपा नेता अनिल मिश्र ने भी ग्रामीणों को समझाया। कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
अंगूठे में लगी स्याही से लग रही हत्या की साजिश
मृतक विष्णु के हाथ के दोनों अंगूठे में स्याही के निशान मिलने से ग्रामीणों को हत्या की बड़ी साजिश लग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बस से दुर्घटना तो महज एक संयोग था। विष्णु जब जिला अस्पताल में भर्ती था, उसकी हालत ठीक थी। परंतु उसे साजिश के तहत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने की बात कही गई और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। रात में परिवारीजनों ने उसके हाथ के अंगूठे में लगी स्याही पर ध्यान नहीं दिया। शनिवार को सुबह जब लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। अंगूठे में लगी स्याही से प्रतीत हो रहा है कि जैसे उससे किसी कागजात पर अंगूठा लगवाया गया है। उसके पिता रामउजागिर की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में उसके नाम खतौनी व अन्य संपत्ति भी है। पत्नी के अलावा उसके तीन छोटे बच्चे भी हैं।

जांच कर होगी कार्रवाई
मामले में तहरीर मिली है। उसका परीक्षण किया जा रहा है, जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह करायी जाएगी। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया गया है।
- अशोक कुमार सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed