{"_id":"613ce9938ebc3e01de130cab","slug":"anger-among-teachers-due-to-non-payment-of-salary-ambedkar-nagar-news-lko5951208198","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से शिक्षकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से शिक्षकों में आक्रोश
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एसएन इंटर कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर धरना देते शिक्षक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर। वेतन का भुगतान न होने से नाराज एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर के शिक्षकों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधक की मनमानी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर में 50 से अधिक शिक्षक व कर्मचारी पिछले तीन दिनों से विद्यालय में धरने पर बैठे हैं। शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है कि उन लोगों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वह लोग तीन दिन से धरने पर बैठे हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस पर शिक्षकों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने दूरभाष पर शिक्षकों से वार्ता कर भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले में समुचित कार्रवाई करायी जाएगी। इसके बाद उन्होंने एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों से भी बात की। विधायक अनीता कमल ने भी शिक्षकों को अविलंब वेतन भुगतान किए जाने के लिए अधिकारियों से बात की। प्रभारी डीआईओएस ने दो दिन का समय मांगा कहा कि मामले में जांच कराकर जल्द ही समुचित कार्रवाई की जाएगी।