फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angad Ravana dialogue

अंगद रावण संवाद देख रोमांचित हुए दर्शक

Sat, 22 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Angad Ravana dialogue
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। बाल संघ रामलीला समिति रम्मनपुर के तत्वाधान में चल रही रामलीला में शुक्रवार रात कलाकारों ने सेेतु निर्माण, अंगद रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया। इस दौरान अंगद रावण संवाद के मंचन में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जीवंत अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम सेना के साथ समुद्र के तट पर पहुंच कर समुद्र से उस पार जाने के लिए मार्ग मांगते हैं। काफी अनुनय विनय के बाद भी जब समुद्र ने कोई जवाब नहीं दिया तो क्रोधित राम ने क्रोध में आकर समुद्र को अग्नि बाण से सुखाने की धमकी दी। इससे घबरा कर समुद्र ने प्रभु राम से क्षमा मांगते हुए समुद्र को पार करने का उपाय सुझाया।
विज्ञापन

इसके बाद भगवान राम के कहने पर अंगद रावण से मिलकर उसे बिना युद्ध के ही सीता माता को सम्मान सहित प्रभु राम के पास पहुंचाने की सलाह देते हैं। अंगद कहते हैं कि प्रभु काफी दयालु हैं और और गलतियों को क्षमा कर देंगे। यह सुन रावण अट्टाहास करते हुए कहता है कि रावण किसी की दया का मोहताज नहीं है। अंगद व रावण के बीच हुए तार्किक वाद विवाद का खूब लुफ्त दर्शकों ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed