{"_id":"6978f0133ae43905c60c46ae","slug":"anand-vihar-bound-train-cancelled-passengers-upset-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-149512-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आनंद विहार जाने वाली ट्रेन निरस्त, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आनंद विहार जाने वाली ट्रेन निरस्त, यात्री हुए परेशान
Tue, 27 Jan 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते यात्री।-
अंबेडकरनगर। मऊ से आनंद विहार जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन संख्या 15025 को निरस्त कर दिया गया। वहीं कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। जिससे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विभिन्न ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। देरी से चलने वाली ट्रेनों में साप्ताहिक 15636 ओखा द्वारका एक्सप्रेस 1 घंटे 40 मिनट, 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस 1 घंटे 17 मिनट, ट्रेन नंबर 04217 लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटे 12 मिनट, और 13151 जम्मू तवी एक्सप्रेस 55 मिनट की देरी से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने स्पष्ट किया कि ट्रेन संख्या 15025 को मऊ जंक्शन से ही संचालित नहीं किया गया था, जिसके कारण इसे निरस्त करना पड़ा। अलीगढ़ जाने वाले यात्री रामसुरेश ने बताया कि उन्हें अब दूसरे साधन से जाना पड़ेगा, जिससे परिवार के साथ असुविधा हो रही है। इसी तरह अतरौलिया के दिलीप दास, जो हावड़ा जा रहे थे, ने कहा कि आधे घंटे से इंतजार कर रहे हैं और ट्रेनों के लगातार देरी से चलने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।