फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   An old man died in a road accident, a young man was injured

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत, युवक घायल

Sat, 03 May 2025 06:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
An old man died in a road accident, a young man was injured

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क हादसे मेंं घायल वृद्ध की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा बीते रविवार का बताया जा रहा है।
राजेसुल्तानपुर के परसनपुर निवासी कोमल (70),27 अप्रैल को आजमगढ़ के महराजगंज अपने साले की बहु को देखने के लिए बाइक से निकले थे। बाइक साले का बेटा दिलीप चला रहा था। शाम चार बजे बाइक से वापस लौट रहे थे। महराजगंज के भैरवबाबा स्थल के निकट बाइक में पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में में दोनों घायल हो गए थे।



स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया था। हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा दिया गया था। दिलीप की हालत ठीक बताई जा रही है। शुक्रवार को कोमल की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ के लिए निकले थे रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोमल के तीन बेटे रोधश्याम, धीरेंद्र और गुड्डू का विवाह हो चुका है। इनकी आय का स्रोत खेती है। हादसे के बाद गांव में मातम छाया है। परिजनों को रो-रोकर बेहाल है। पत्नी रह रहकर बेसुध हो जा रही थीं। थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed