{"_id":"6abfe34a4c892dabda0276d0","slug":"sleeper-bus-collides-with-trailer-after-driver-dozes-off-in-ambedkar-nagar-four-dead-while-three-injured-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा: बस चालक की झपकी लील गई चार जानें; 100 मीटर दूर तक बिखरे लाशों के चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हादसा: बस चालक की झपकी लील गई चार जानें; 100 मीटर दूर तक बिखरे लाशों के चीथड़े
Fri, 02 Oct 2026 10:31 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:31 PM IST
सार
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बस चालक की झपकी ने चार लोगों जान ले ली। टक्कर के बाद लाशों के चीथड़े 100 मीटर दूर तक बिखर गए। दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे एसी स्लीपर बस टाइल्स लदे ट्रेलर के साइड में जा घुसी। हादसे में चार बस यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। छह अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण जैतपुर क्षेत्र में अंबरपुर टोल प्लाजा के पास हुआ।
विज्ञापन
बिहार के तेगरा एक्सप्रेस की एसी-स्लीपर बस बृहस्पतिवार शाम करीब 5.00 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से बिहार के दरभंगा के लिए निकली थी। बस में 43 यात्री सवार थे। सभी बिहार के मुजफ्फरनगर, दरभंगा, पिपरा कोठी के अलावा यूपी के कुशीनगर जा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह हुए हादसे में बिहार के वैशाली निवासी सचिन कुमार (28), दरभंगा निवासी नौशाद (36), कुशीनगर के आजादनगर हाटा निवासी परवेज अंसारी (34), नेपाल के जनकपुर निवासी सत्यम झा (25) की मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी पूर्वी, डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। दुर्घटना में शामिल बस और ट्रेलर के चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
100 मीटर दूर तक छिटककर फैले शव
वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि शव और घायल एक्सप्रेसवे पर करीब 100 मीटर दूर तक छिटककर फैल गए। करीब तीन घंटे तक एक्सप्रेसवे के एक लेन पर आवागमन बाधित रहा। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गईं। दुर्घटना के बाद बस और ट्रेलर के चालक वाहन छोड़ भाग गए।