{"_id":"678e1c23bb205b920e4f9debca884a20","slug":"an-arrest-in-firing-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीते 5 मई की रात में थाना अलीगंज क्षेत्र के रायपुर गांव में टांडा कलवारी पुल के निकट सरयू नदी से अवैध बालू खनन करने में दो पक्षो के बीच फायरिंग व आगजनी की घटना हुई थी।
विज्ञापन
किसी पक्ष द्वारा मुकदमा न दर्ज कराए जाने पर निवर्तमान थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने अलीगंज में विभिन्न धाराओं में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इसकी विवेचना कोतवाली प्रभारी ओपी यादव को सौंपी गई थी। इसमें बीते दिनों को आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनका चालान कर चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्य आरोपी धनेसर पुत्र महगी निवासी रायपुर थाना अलीगंज को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन