फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   amount of one billion trouth project is open

खुली सतही तैयारियों की पोल, दावे से एक अरब कम हो गई धनराशि

Sat, 07 Sep 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
amount of one billion trouth project is  open
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की लापरवाही व सतही तैयारियों की पोल शनिवार को एन मौके पर खुल गई। एक दिन पहले तक लगभग तीन अरब रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की तैयारियों का दावा करने वाला प्रशासन शनिवार को मुख्यमंत्री से सिर्फ लगभग दो अरब की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करा सका।
विज्ञापन

इसे लेकर सभा स्थल में मौजूद तमाम लोगों ने प्रशासन के इस रवैये पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कहा कि जिला प्रशासन की इन्हीं सब लापरवाही व अदूरदर्शिता का खामियाजा जिले में अक्सर आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उधर प्रशासन के इस रवैये से सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता में प्रशासन भले ही जुटा था, लेकिन शनिवार को मुख्यमंत्री जलालपुर पहुंचे तो प्रशासन की तैयारियों पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि ने 1 अरब 73 करोड़ 74 लाख 79 हजार की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 9 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपए की 17 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। ऐसे में कुल करीब एक अरब 83 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि एक दिन पहले तक प्रशासन की तरफ से दो अरब 78 करोड़ की लागत से कुल 44 परियोजनाओं के लोकार्पण तथा 9 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपए की लागत से 17 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी सार्वजनिक की गई थी। लोकार्पण व शिलान्यास की इस तैयारी की कुल लागत दो अरब 87 करोड़ के आसपास आ रही थी। एक दिन पहले तक इतनी परियोजनाओं की जानकारी सार्वजनिक हो जाने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अगले 24 घंटे में एक-दो अन्य परियोजनाएं भी शामिल कर लोकार्पण व शिलान्यास की कुल राशि को लगभग तीन अरब तक पहुंचाया जा सकता है। हालांकि सतही ढंग से की गई तैयारियों का ही नतीजा था कि ऐन वक्त पर प्रशासन लगभग दो अरब की परियोजनाओं का ही लोकार्पण व शिलान्यास करा सका। उधर इस मामले में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रमाशंकर सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रशासन को अपनी भूमिका का निर्वाह अत्यंत जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए था, जो नहीं दिखा।
मंच पर सवा दो अरब, मौके पर पौने दो अरब
मुख्यमंत्री योगी के लिए बने मंच पर एलईडी टीवी में जो डिस्प्ले चल रहा था उसमें दो अरब 35 करोड़ 37 लाख 31 हजार की लागत से 44 परियोजनाओं का लोकार्पण दिखाया जा रहा था। प्रशासन की निगाह इस पर नहीं जा सकी। हालांकि यह सब डिस्प्ले में चलते रहने के बीच ही प्रशासन ने 1 अरब 73 करोड़ रुपये की लागत से 43 परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों ही कराया। इस विरोधाभास को लेकर भी कार्यक्रम स्थल में मौजूद लोगों ने प्रशासन की भूमिका को लेकर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े किए।

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के हाथों ज्यादा से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कराने की पूरी तैयारी की गई। इसमें जो भी अधिकतम नियमानुसार संभव था, वह सब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed