फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Amount given to 8 thousand vessels for construction of toilets

शौचालय निर्माण के लिए 8 हजार पात्रों को दी गई राशि

Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Amount given to 8 thousand vessels for construction of toilets
अंबेडकरनगर। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत जिले के 8 हजार पात्रों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की दर से लगभग पांच करोड़ की राशि भेज दी गई है। साथ ही संबंधित पात्रों को निर्देशित किया गया है कि दो अक्तूबर तक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लें। इसके साथ ही चयनित 5 हजार अन्य पात्रों के खाते में भी प्रथम किस्त की राशि भेजे जाने के लिए फीडिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही संबंधित पात्रों के खाते में भी लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

खुले में शौच रोकने व पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्रों का चयन कर शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। योजना का जिले के पात्रों को बड़े पैमाने पर लाभ मिल भी रहा है। इसी कम में गत दिनों जिले के चयनित 8 हजार पात्रों के खाते में प्रथम किस्त की राशि 6 हजार रुपये की दर से 4 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है। जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के लिपिक वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि 8 हजार पात्रों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेजी गई है। साथ ही संबंधित पात्रों को निर्देशित किया गया है कि दो अक्तूबर तक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत जिले में बड़े पैमाने पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। गत दिवस ही 8 हजार पात्रों के खाते में 4 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। 5 हजार अन्य पात्रों के खाते में 3 करोड़ रुपये की राशि भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। संबंधित पात्रों की फीडिंग का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही संबंधित के खाते में राशि भेज दी जाएगी, जिससे कि शीघ्र ही संबंधित के शौचालय का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed