फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambulance driver who had taken a patient died in suspicious circumstances

मरीज लेने गए एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 14 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver who had taken a patient died in suspicious circumstances
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में कार्यरत 108 एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि फोन आने के बाद चालक एंबुलेंस लेकर सहकर्मियों के साथ वृद्धाश्रम दहीरपुर गया था। वहां पर अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद उसने साथी कर्मचारियों से कहा कि मैं अभी शौच करके आ रहा हूं। देरी होने पर कर्मचारी उसे ढूंढने के लिए गए तो वह खेत में मृत मिला। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, साथी कर्मचारियों का कहना है कि चालक की मौत ठंड लगने से हुई है। वह कई दिन से लगातार ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन

अयोध्या जनपद के शिवचरन का पूरा, थाना रुदौली निवासी देवीबख्श यादव (42) पुत्र गुरुदीन जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालक के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में दहीरपुर वृद्धाश्रम से एक बुजुर्ग की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर कर्मचारियों के साथ वृद्धाश्रम के लिए चल पड़ा। साथी कर्मचारियों के मुताबिक रास्ते में देवीबख्श ने बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम पहुंचने के बाद उसने कहा कि आप लोग मरीज को गाड़ी में शिफ्ट करिए, मैं शौच करके आ रहा हूं। इसके बाद वह खेत की तरफ चला गया। करीब 10 मिनट तक जब वह नहीं लौटा तो सहकर्मियों ने तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान वह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसकी सांसें लगभग रुक चुकी हैं। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों की मानें तो देवीबख्श की मौत ठंड लगने की वजह से हुई है। वह पांच जनवरी से लगातार ड्यूटी कर रहा था। इससे उसकी तबियत खराब हुई थी। जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गौड़, मंडल प्रभारी रामनरेश मिश्र, जिला संगठनमंत्री बजरंग प्रसाद पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष संगमलाल आदि ने सहकर्मी के निधन पर शोक जताया। साथ ही शासन-प्रशासन से दिवंगत के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed