फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar: Teenager drowns in Sharda Canal; had gone to bathe in the canal with friends

Ambedkarnagar: शारदा नहर में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था

Sun, 17 May 2026 12:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 17 May 2026 12:39 PM IST
सार

मृतक के पिता बरखू राम ने बताया कि पीओपी का काम करके दोनों बच्चों को पढ़ा लिखा रहा था। बड़ा बेटा बिहारी लाल जो कक्षा 8 में पढ़ाई कर रहा था। घर से अपने चार दोस्तों के साथ दोपहर 2:00 बजे के आसपास शारदा सहायक बड़ी नहर में नहाने गया था और यह घटना हो गई।
 

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Teenager drowns in Sharda Canal; had gone to bathe in the canal with friends
डूबने से किशोर की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर डिघौटा मरहरा निवासी रामनयन निषाद के अनुसार शनिवार शाम 4:00 बजे मेरा पोता बिहारी लाल (14) जो की कक्षा 8 का छात्र था। अपने दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। इसी बीच गहराई में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन


सूचना पर नहर में तलाश किया गया काफी देर बाद रात 11:00 बजे माधवपुर माइनर से 100 मी उत्तर रफीगंज की तरफ बल्दीपुर के पास शव मिला। आनन-फानन  में उसे सीएचसी सेमरा भियांव ले गए जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता बरखू राम ने बताया कि पीओपी का काम करके दोनों बच्चों को पढ़ा लिखा रहा था। बड़ा बेटा आनंद जो कक्षा 12 का छात्र है और छोटा बेटा बिहारी लाल (14) जो कक्षा 8 में पढ़ाई कर रहा था। घर से अपने चार दोस्तों के साथ दोपहर 2:00 बजे के आसपास शारदा सहायक बड़ी नहर में नहाने गया था और यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र की मौत से मां किस्सा देवी का रो-रो का बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मैंने मना किया था। अगर मान जाता तो उसकी जान बच सकती थी। कटका थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई आरोप प्रत्यारोप अभी नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed