फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar shone in the division, 17 players made a mark in the state

Ambedkar Nagar News: मंडल में चमका अंबेडकरनगर, 17 खिलाड़ियों ने प्रदेश में बनाई जगह

Fri, 21 Aug 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar shone in the division, 17 players made a mark in the state
अंबेडकरनगर। सिविल सर्विसेज खेल चयन में अंबेडकरनगर के खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चुने गए जिले के सभी 17 सरकारी कर्मचारी मंडलीय चयन ट्रायल में सफल हुए हैं। अयोध्या में हुए मंडलीय ट्रायल के बाद इन खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बना ली है। अब सभी खिलाड़ी 24 और 25 अगस्त को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

तैराकी, शतरंज, क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, वालीबॉल, कबड्डी और योगासन में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। क्रीड़ा विभाग के वीरेंद्र कुमार निषाद ने तैराकी में बेहतर प्रदर्शन किया। बेसिक शिक्षा विभाग के विवेक कुमार द्विवेदी ने शतरंज और क्रिकेट में, संतोष कुमार पांडेय ने क्रिकेट व बैडमिंटन में और ओमकार वर्मा ने शतरंज व बैडमिंटन में अच्छा प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग के सर्वजीत यादव ने बैडमिंटन और व्यास जी ने कैरम में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंशाराम, अंबिका सिंह और विजय कुमार ने क्रिकेट में अपनी खेल क्षमता दिखाई। देवेश दूबे और आदित्य पांडेय ने शतरंज में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। पंचायती राज विभाग के अखंड प्रताप सिंह ने वालीबॉल, विश्वनाथ यादव व गौरव कुमार ने कबड्डी और अनिल कुमार सिंह ने योगासन में बेहतर प्रदर्शन किया। कृषि विभाग के रोहित कुमार साहू और संदीप कुमार ने बैडमिंटन में अपनी दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल में सभी 17 खिलाड़ियों के सफल होने के बाद अब जिले की निगाहें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता पर हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जिले के सभी 17 खिलाड़ी मंडलीय चयन ट्रायल में सफल हुए हैं। खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। अब 24 और 25 अगस्त को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में वे प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed